रुद्रपुर: महिला का कहना बुकसेलर ने फंसाया प्रेम जाल में...वो बोला हनी ट्रेप गेम है...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप में पिछले तीन दिनों से बुक सेलर व महिला का विवाद चर्चाओं में बना है। जहां महिला ने बुक सेलर पर प्रेम जाल में फंसाने का आरोप लगाया। वहीं बुक सेलर ने महिला पर हनी ट्रैप गेम खेलने का आरोप मढ़ दिया। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

बताते चलें कि 24 मई को ठाकुर नगर की रहने वाली एक महिला ने बताया कि वह शादीशुदा है और पति अक्सर बाहर नौकरी करते है। जिस कारण वह बुक सेलर से ही खरीदारी करती रहती है। आरोप था कि बुकसेलर ने उसे पैसे का प्रलोभन देकर प्रेम जाल में फंसाने की कोशिश की और जब विरोध किया तो हाथापाई की। उधर बुक सेलर का आरोप था कि महिला ने उस पर झूठे आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी और समझौते के नाम पर दबाव बनाकर डेढ़ लाख रुपये की उगाही भी कर डाली और जब बार-बार पैसे ही मांग बढ़ने लगी।

इसके बाद महिला ने हनी ट्रैप में फंसाने की धमकी देनी शुरू कर दी। चर्चा है कि जब मामला थाने पहुंचा तो महिला ने समझौता कर लिया, लेकिन बुक सेलर ने महिला के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जिस कारण मामला चर्चा का विषय बन गया। उधर, थानाध्यक्ष भारत सिंह ने बताया कि मामला लेनदेन का सामने आया है। हनी ट्रेप जैसा अभी तक कोई मामला प्रतीत नहीं होता है। यदि दोनों ओर से शिकायती पत्र आता है तो पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करेगी।