श्रावस्ती: इंडो नेपाल बॉर्डर पर सवा दस किलो अवैध अफीम के साथ दो गिरफ्तार
श्रावस्ती, अमृत विचार। थाना सिरसिया के इंडो-नेपाल बॉर्डर पर स्थित मदारगढ गांव के पास पुलिस,स्वाट व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा दस किलो 250 ग्राम अफीम के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
थाना सिरसिया पुलिस,स्वाट टीम व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा इंडो नेपाल बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सुचना पर दो व्यक्ति बीर बहादुर मल्ला पुत्र नर बहादुर मल्ला व नारायण सिंह पुत्र मन बहादुर सिंह जो नेपाल राष्ट्र के निवासी है उनके पास से 10 किलो 250 ग्राम नाजायज अफीम सिरसिया थाना क्षेत्र के मदारगढ गांव जो इंडो-नेपाल बॉर्डर पर स्थित है।
पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा बरामदगी की गई ।पूछताछ के दौरान इन लोगों ने बताया कि अफीम को वह नेपाल राष्ट्र से सीमा पार कर शिमला ,हिमाचल प्रदेश बेचने ले जा रहे थे। बरामद अफीम की कीमत लगभग 33 लाख रुपये बताया जा रहा है। दोनों पर बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर कारवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें - UP में भीषण गर्मी, लखनऊ में ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए लगाए कूलर
