बरेली: किशोरी को ले गया दूसरे समुदाय का युवक, वापस करने को कहा तो पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहगंज पश्चिमी, अमृत विचार: क्षेत्र के एक गांव में दूसरे समुदाय का युवक एक किशोरी को लेकर फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। मंगलवार देर शाम को दोनों समुदाय के बीच तनाव की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से फिलहाल स्थिति सामान्य है। 

मंगलवार सुबह करीब चार बजे इलाके के एक गांव में दूसरे समुदाय का एक युवक मोहल्ले की 15 वर्षीय लड़की को बहलाकर लेकर फरार हो गया । परिजनों ने सुबह होते ही घर में बेटी को नहीं देख तो तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान दूसरे समुदाय के युवक ने किशोरी को ले जाने की बात सामने आई। जिस पर परिजनों ने थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। 

शाम के समय किशोरी के परिजनों ने आरोपी के घर वालों से बेटी को वापस करने की बात कही तो आरोप है। वह उनके साथ हाथापाई पर उतर आए।जिससे दोनों समुदाय के लोग इकट्ठे होने के कारण तनाव हो गया। सूचना पर सीओ हाईवे नितिन कुमार,थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय भारी पुलिस फोर्स के साथ देर शाम गांव पहुंच गए। पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया। 

आरोपी पक्ष के दो लोगों को हिरासत में भी ले लिया। थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय ने बताया दोनों समुदाय से मामला जुड़ा है। दोनों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द बरामदगी कर ली जाएगी ।झगड़े की सूचना पर गांव आए थे।फिलहाल गांव के दोनों समुदाय के बीच अब कोई तनाव नहीं हैं। गांव मेंं शांति कायम रखने को लेकर फोर्स तैनात कर दी है।

यह भी पढ़ें- बरेली: पॉवर कॉरपोरेशन में भर्ती कराने के बहाने ठगी, फर्जी कॉल लेटर भी दिया

संबंधित समाचार