बहराइच : बाइक की डिक्की से डेढ़ लाख रूपए लेकर उचक्के फरार
पुलिस ने शुरू की जांच, नहीं हाथ लगा उच्चका
बहराइच, अमृत विचार। जिले के तकिया रखौना गांव निवासी एक ग्रामीण ने बुधवार को बैंक से डेढ़ लाख रुपये नगदी निकाली। इसके बाद वह डिक्की में रखकर घर गया। घर के सामने आवाज देने पर वह बाइक खड़ी कर किसी से बात करने लगा। इसी दौरान रुपयो भरा बैग लेकर उचक्के फरार हो गए।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तकिया रखौना निवासी कुतुबुद्दीन पुत्र बकरीदी का खाता इंडियन बैंक शाखा मटेरा कला में संचालित है। बुधवार को कुतुबुद्दीन बैंक से पैसा निकालने के लिए अपनी बाइक से गया। बैंक से डेढ़ लाख रुपया निकालने के बाद उसने बैग बाइक की डिग्गी में रख दिया। इसके बाद वापस घर जाने लगा। घर पहुंचने पर उसने सड़क किनारे बाइक खड़ी कर दी और एक परिचित के आवाज देने पर शरीफ के पिता से बात करने लगा।
इसी दौरान बाइक के डिक्की खोलकर रुपयों भरा बैग लेकर उचक्के फरार हो गए। इसकी सूचना कुतुबुद्दीन ने थाने में दी। सूचना पाकर हरकत में आई पुलिस ने चौक चौराहा पर वाहनों की जांच शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है। प्रभारी निरीक्षक एसके सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। इसके बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें -लखनऊ: बिजली का फॉल्ट ठीक कर रहे संविदाकर्मी की करंट की चपेट में आने से मौत
