औरैया में दंबगों ने नाबालिग छात्र के साथ बेरहमी से की मारपीट
वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया पोस्ट,तीन आरोपी गिरफ्तार
अमृत विचार, औरैया । जिले में दबंगो ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। आधा दर्जन दंबगो ने जहां रंगदारी न देने पर एक नाबालिक छात्र को दिन दहाड़े बीच सड़क लातो डांडो घुसो से मारपीट की। इतना ही नहीं लोगों मे अपनी दहशत और डर बनाने के लिए उस मारपीट का वीडियो बनाया और अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाला। पीड़ित छात्र ने पुलिस पर भी आरोप लगाया की शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई आरोपियों पर नहीं की। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज होने और अभी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है।
दरअसल यह वायरल वीडियो दिबियापुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव की है जहां कुछ दबंग एक अकेले नाबालिक छात्र को पीटते नजर आ रहे हे सबसे बड़ी बात तो यह है कि मारपीट का वीडियो खुद ही दबंगों ने वायरल किया। लोगो मे दहशत फैलाने के लिए साथ ही वीडियो मे एक भोकाली गाना भी लगाया और पीड़ित को लेकर अभद्र टिप्पणी भी की है।यह पूरी घटना 18 मई की बताई जा रही है।
पीड़ित दीपू यादव ने अपने साथ हुई घटना को लेकर बताया कि मैं कटहरा गांव का रहने वाला हूं। 18 मई को शाम करीब 6 बजे मे जब रामगढ़ गांव मे था, तभी कुछ लोग एकजुट होकर आए जिसमे कुछ लोगों को तो मैं पहचानता था, कुछ लोगो को नहीं। यह सभी मुझसे खर्चा मांगने लगे,जब इस बात को लेकर मैंने मना किया तो यह लोग मां बहन की गाली देने लगे।ज़ब रोका तो सभी ने मेरे साथ मारपीट कर दी और वीडियो भी बनाया।जिसको इन लोगों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वायरल भी कर दिया।पीड़ित ने पुलिस पर भी आरोप लगाया की मेरे साथ हुई इस घटना की ज़ब उसी दिन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो दिबियापुर पुलिस ने मेरी शिकायत को नहीं लिया।
वहीं आरोपियों पर कार्यवाही भी नहीं की। जिसके बाद उन लोगो के हौंसले बुलंद हैं,और वह धमकी देते है।सोशल मीडिया पर जब इस वीडियो के वायरल होने और कार्रवाई न करने की बात उच्चधिकारियो तक पहुंची तो तत्काल पीड़ित का मामला दर्ज किया गया और तीन आरोपियों को हिरासत मे लिया गया। सीओ महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो जो वायरल हो रहा है, घटना 18 मई की है।जिसमें गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।अभी तीन आरोपियों को हिरासत मे लिया गया है,बाकि लोगों कि अभी तलाश की जा रही है, जिसके लिए टीम गठित की जा चुकी है।
ये भी पढ़ें -लखनऊ: बिजली का फॉल्ट ठीक कर रहे संविदाकर्मी की करंट की चपेट में आने से मौत
