बरेली: रायफल क्लब परिसर में बनेगा बहुउद्देशीय स्पोर्ट्स हॉल
बरेली, अमृत विचार। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने सोमवार को रायफल क्लब में कराए गए सौंदर्यीकरण के कार्यों के साथ पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा है कि बरेली रायफल क्लब का गौरवमयी इतिहास रहा है। क्लब को और विस्तार देने के लिए क्लब परिसर में बहुउद्देश्यीय स्पोर्ट्स हॉल बनाया जाएगा। इसका प्रस्ताव …
बरेली, अमृत विचार। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने सोमवार को रायफल क्लब में कराए गए सौंदर्यीकरण के कार्यों के साथ पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा है कि बरेली रायफल क्लब का गौरवमयी इतिहास रहा है। क्लब को और विस्तार देने के लिए क्लब परिसर में बहुउद्देश्यीय स्पोर्ट्स हॉल बनाया जाएगा। इसका प्रस्ताव जल्द तैयार कराया जाएगा। इंडोर शूटिंग रेंज को विस्तार देने पर विचार करने की बात कही।
कहा कि रायफल क्लब भी बरेली की एक पहचान है। इसकी परंपराओं को बनाए रखते हुए इसे और अधिक साधन सम्पन्न बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्लब में सुसज्जित लाइब्रेरी, ओपन जिम सोमवार से शुरू हो गए हैं। नितीश कुमार ने 10 मीटर इंडोर शूटिंग रेंज का निरीक्षण किया और इसे अपग्रेड करने के बारे में विचार करने की बात कही। बतौर क्लब के पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी ने शूटिंग रेंज का रायफल एवं पिस्टल से निशाना लगाकर शुभारंभ भी किया। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि बहुउद्देश्यीय स्पोर्ट्स हॉल बनने के बाद यहां मंडल स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन का रास्ता भी खुल जाएगा। रायफल क्लब में मंगलवार से शूटिंग शुरू हो जाएगी।
इस मौके पर क्लब के संरक्षक एवं पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव, इंटरनेशनल खिलाड़ी कमल सेन, अब्दुल वाजिद खान, क्लब के सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट मदन कुमार आदि रायफल क्लब समिति के आजीवन सदस्य उपस्थित रहे। वहीं, जिलाधिकारी ने शूटिंग रेंज में युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिये बतौर ट्रेनर कमल सेन, अब्दुल वाजिद खान, प्रगति पांडेय और देवव्रत को जिम्मेदारी सौंपी है। पुस्तकालय में महापुरुषों के साथ साहित्यकार, कवियों समेत अन्य की किताबें रखवाई गई हैं। किताबों के साथ भाजपा सरकार की जनपद के विकास कार्यों की बुकलेट भी रखी गई हैं।
