अमेठी में जमकर चली लाठियां-मामूली विवाद में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, 6 घायल
अमेठी, अमृत विचार। बुधवार देर रात मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे व धारदार हथियार में दोनों पक्षों से दो महिलाओं समेत 6 लोग घायल हो गए, जिसमें एक युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद सक्रिय अमेठी पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल और कार्रवाई में जुटी हुई है।
पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित तोपखाना मोहल्ले का है जहां के रहने वाले मोहम्मद शादाब और पड़ोसी पिंटू के बीच मकान निर्माण के दौरान फर्मा बैठाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। और दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चलने लगे।
घटना में एक पक्ष से शादाब उसका भाई मो शाहबाज और उसके मां को चोटें आई हैं, जिसमें मोहम्मद शादाब की हालत गंभीर बताई जा है। जबकि दूसरे पक्ष पिंटू से रमजान और उनके मां-बाप को चोटें आई हैं। वही घटना को लेकर शादाब ने अमेठी कोतवाली में तहरीर देते हुए विपक्षी पर कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित शाहबाज ने बताया कि मकान निर्माण के दौरान फार्मा लगाते समय पड़ोसी का लिंटर दो अंगुल बाहर था। पड़ोसी के भाई ने बोला अपना फार्मा काटकर बीम बराबर कर लो हम यह कर रहे थे कि ईंट से मार दिया। विवाद बढ़ने पर पिंटू के साथ अन्य लोगों ने लाठी डंडे और ईंट से हमला कर दिया। मारपीट में मुझे मेरे भाई को और मां को चोटें आई है।
अमेठी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि एक पक्ष से तहरीर प्राप्त हुई है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर विधिक कार्रवाई की जा रही हैं।
ये भी पढ़ें -गैंगस्टर छोटा राजन दोषी करार, मुंबई की होटल व्यवसायी जया शेट्टी की हत्या का है मामला
