हरदोई: जिंदगी और मौत से लड़ कोशिश को बचाने के लिए आए व्यापारी, भेजी 1,12, 500 की मदद राषि, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। ज़िंदगी और मौत से लड़ रही कशिश को बचाने की कोशिशे बड़ी तेजी से परवान चढ़ने लगी है। उसके लीवर ट्रांसप्लांट में आने वाले खर्च को बांटने के लिए गल्ला मण्डी व्यापार मण्डल ने व्यापारियों से इकट्ठा किए एक लाख 12 हज़ार 500 रुपये बैंक खाते में ऑन-लाइन भेजे गए है।

बताते चलें कि इन दिनों शहर की बिटिया कशिश मौत और ज़िंदगी से जूझ रही है। डाक्टरों के मुताबिक लीवर ट्रांसप्लांट कर उसे नई ज़िंदगी दी जा सकती है,लेकिन उसके लिए 20 लाख रुपये का खर्च बताया गया है। इतनी मोटी रकम का बंदोबस्त करना उसके पिता हरिओम के बस में नहीं। 

 

कशिश को बचाने के लिए सोशल मीडिया पर शुरु की गई मुहिम तेज़ी पकड़ चुकी है। तमाम स्वंयसेवी संगठन और समाजसेवियों की कोशिश रंग लाने लगी। उसी कड़ी में गुरुवार को व्यापार मण्डल के अध्यक्ष श्यामा कुमार गुप्ता उर्फ टीटू ने गल्ला मण्डी के व्यापारियों से इकट्ठा किए गए एक लाख 12 हज़ार 500 रुपये ऑन-लाइन बैंक के खाते में ट्रांसफर किए गए।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: छात्र की हत्या के बाद पाली कस्बे में बढ़ा तनाव, बंद कराई गई बाजार, तीन के खिलाफ केस दर्ज

 

संबंधित समाचार