Kanpur Dehat News: गश खाकर गिरा ट्रक चालक, परिजन लेकर गए अस्पताल...मौत, पुलिस बोली- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कारण होगा स्पष्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में गर्मी में गश खाकर गिरने से ट्रक चालक की मौत हो गई

कानपुर देहात, अमृत विचार। मैथा बाजार से दोपहर में सामान लेकर वापस लौट रहा एक ट्रक चालक रास्ते में गश खाकर गिर गया। परिजन उसे आनन-फानन इलाज के लिए कानपुर के निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।

शिवली कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर गांव निवासी राजकुमार पाल (37) ट्रक चालक था। बुधवार को वह कबरई से मौरंग लेकर कानपुर आया था। वहां से मौरंग अनलोड करने के बाद वह अपने गांव आ गया था। गुरुवार की दोपहर को वह बाजार करने मैथा गया था। वहां से वापस आते समय वह गांव के बाहर गश खाकर गिर गया। 

जानकारी मिलने पर परिजन उसे लेकर कानपुर के निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर गांव आए। वहीं मौत पर पत्नी सलोनी बदहवास हो गई और मां कुसुमा, बहन दीपा, पुत्र सूर्यांश, योगेश आदि का रो-रो कर बुरा हाल रहा। 

भाई संजय की सूचना पर चौकी इंचार्ज काली चरण मौके पर पहुंचे और प्राथमिक छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया युवक की गर्मी की चपेट में आकर मौत होना प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

ये भी पढ़ें- Kanpur: दिन में बिजली काट लो, रात में सोने दो साहब! भीषण गर्मी में कटौती से लोग परेशान, केस्को से लगा रहे गुहार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म