Etawah: छत पर खेलते समय तीन साल की बालिका अचानक गिरी नीचे...मौत, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल
इटावा में आंधी में छत से गिरकर मासूम बालिका की मौत
इटावा, अमृत विचार। जसवंतनगर थानाक्षेत्र के गांव देवी पुरा में गुरुवार की शाम को आई आंधी के समय छत पर खेलती एक तीन साल की बालिका अचानक छत से नीचे जा गिरी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए पीजीआई ले गए। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
जसवंतनगर थानाक्षेत्र के गांव देवीपुरा निवासी धर्मेंद्र कुमार की तीन वर्षीय पुत्री गौरी गुरुवार शाम अपने दो मंजिला घर की छत पर कुछ बच्चों के साथ खेल रही थी। उसी समय आंधी आ गई। आंधी आने पर अन्य बच्चे तो छत से नीचे उतर आए थे। लेकिन गौरी छत पर रह गई थी।
आंधी में गौरी छत से नीचे पक्के फर्श पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी होने पर परिवार के लोग उसे इलाज के लिए पीजीआई ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
ये भी पढ़ें- Chitrakoot: गड़े धन के लिए मासूम की हत्या में दंपति को कठोर उम्रकैद...रिश्ते में बच्चे के चाचा-चाची हैं दोनों
