बरेली: जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गर्मी के दृष्टिगत मतगणना हाल में आवश्यक व्यवस्थाएं किए जाने के दिए निर्देश

बरेली ,अमृत विचार। जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज परसाखेड़ा स्थित उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम परिसर में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही सकुशल मतगणना कराए जाने और गर्मी के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देश दिए गए कि गर्मी के दृष्टिगत मतगणना कक्ष में स्थित समस्त वेंटिलेटर को खुलवा दिया जाए जिससे हवा विंटिलेट हो सके। मतगणना कक्ष हाल में गर्मी को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में पंखे लगवाए जाए जिससे मतगणना कार्मिकों तथा ऑब्जर्वर को गर्मी में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।  

निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण कर उसकी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- बरेली: कपड़ों के शोरूम में लगी आग, भारी नुकसान की आशंका

संबंधित समाचार