प्रयागराज के सरकारी अस्पतालों में बनाये जा रहे कोल्ड रुम वार्ड, मरीजों को मिलेगी राहत-डॉक्टरों के अवकाश निरस्त 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। जिले में भीषण गर्मी और नौतपा का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। अस्पतालों में भी हीट स्ट्रोक को लेकर मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अस्पतालों में मरीजों को गर्मी से राहत देने के लिए अब कोल्ड रूम वार्ड बनाये जा रहे है। जिससे मरीजों को परेशानियां न हो।

शहर के सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक वाले मरीजों के बेहतर इलाज के लिए खास ध्यान दिया जा रहा है। शनिवार को सीएमओ डॉक्टर आशू पाण्डेय ने सभी अस्पताल के अधीक्षकों भी कड़ा निर्देश जारी किया है। उन्होने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी अस्पतालों मे एक कोल्ड रूम बनाया गया है। जिससे गर्मी व लू से बीमार होने वाले मरीजों को उस रूम में रखा जाये और उनका बेहतर इलाज हो सके। इसके अलवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जिले के सरकारी अस्पतालों में इस गर्मी को देखते हुए डॉक्टरों के अवकाश को निरस्त कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. आशु पांडेय ने बताया कि मरीजों की सुविधा को देखते हुए एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। जहां से हीट स्ट्रोक के मरीजों की जानकारी मिल सकेगी। इसके साथ ही एक हेल्पलाइन नंबर 0532-2644644 भी जारी किया गया है।

160 लोग हीट स्ट्रोक की चपेट में
डॉ. आशू पांडेय ने बताया कि बीते दिनों में 31 मई तक 160 लोग हीट स्ट्रोक की चपेट में आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि 108 एंबुलेंस में पूरी सुविधा के साथ एक्टिव किया गया है। उन्होंने लोगो को सुझाव दिया है कि अगर कोई व्यक्ति धूप में गिरते या अचेत दिखाई दे तो तत्काल 108 पर एंबुलेंस को सूचना दे। जिससे लोगो की समय पर जान बचाई जा सके।

ये भी पढ़ें -जानलेवा नौतपा : मतगणना ड्यूटी पर तैनात पीएसी जवान की हीटवेव से मौत

संबंधित समाचार