Monkey Attack In Fatehpur: बंदरो के झुंड ने मासूमों पर किया हमला, एक गंभीर...तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे तीन बच्चे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में बंदरो के झुंड ने मासूमों पर किया हमला

फतेहपुर, अमृत विचार। हथगाम गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने पैदल जा रहे तीन मासूम बच्चों पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। जिससे वह तीनों घायल हो गए। वहीं एक मासूम की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। 

हथगाम थानाक्षेत्र के छिवलहा कस्बा निवासी मनोज कुमार मौर्य का तीन वर्षीय पुत्र वियांश रविवार सुबह पैदल घर के पास एक तेरहवीं कार्यक्रम मे जा रहा था। अचानक बंदरों के झुंड ने वियांश के साथ जा रहे काश्वी, अनाया के ऊपर हमला बोल दिया। जिसमें वियांश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक स्वास्थय केंद्र हथगाम मे भर्ती किया गया। अन्य बच्चों को मामूली चोटें आयी तो उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें- Kanpur: भीषण सड़ांध व अव्यवस्थाओं के बीच 37 शवों का हुआ पोस्टमार्टम, एडीएम सिटी व सीएमओ ने किया पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण

संबंधित समाचार