अयोध्या: निजी फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक से लूट, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या,अमृत विचार। कैंट थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन लोगों ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक से नकदी भरा बैग लूट लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की सुरागसरसी में जुट गई है।  

पीड़ित श्रावस्ती जनपद के इकौना देहात निवासी जितेंद्र यादव का कहना है कि दो माह पूर्व उनकी तैनाती भारत फाइनेंस इन्क्लूजन में क्षेत्रीय प्रबंधक के पद पर हुई थी। कंपनी की ओर से गांव की महिला समूह को छोटे समय के लिए ऋण दिया जाता है। उनके जिम्मे महिला समूहों को ऋण देने और उसकी वसूली का काम है। शुक्रवार को वह कैंट थाना क्षेत्र में वसूली के लिए निकले थे और उसरू, घाटमपुर व फत्तेपुर से वसूली कर अपनी बाइक से वापस लौट रहे थे, इसी दौरान दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे रायपुर नहर के पास एक बाइक सवार तीन लोगों ने अपनी बाइक उनके बाइक के सामने लगा दी और नकदी वाला झोला छीनकर फरार हो गए। बैग में एक लाख 19 हजार 480 रूपये और कागजात रखे थे।  

कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ लूट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना और वारदात में शामिल लोगों की सुरागरसी कराई जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें -हीट स्ट्रोक से घाटों पर बढ़ रही चिताओं की संख्या, पोस्टमार्टम हॉउस में शवों की लग रही कतार

संबंधित समाचार