दबंगों ने ग्रामीण की पिटाई कर नाक काटी, बाइक निकालने के लिए साइड मांगने पर किया हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हुजूरपुर/ बहराइच, अमृत विचार। जिले के गुलहरिया गाजीपुर गांव निवासी एक राजगीर ने बाइक निकालने के लिए रास्ते की मांग की तो दबंगों ने पहले पिटाई की। इसके बाद चाकू से नाक काट दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।

हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुलहरिया गाजीपुर गांव निवासी श्याम लाल पुत्र शिव प्रसाद ने थाने में तहरीर दी है। उनका कहना है कि प्रार्थी के रिश्तेदार राजगीर मिस्त्री हैं। ग्रामीण के रिश्तेदार विक्रम पुत्र हंस राम निवासी रायगढ़ बेहडा रविवार को श्याम लाल के यहां आए। उनका कहना है कि मकान निर्माण बंद होने पर राजगीर घर जानकारी लेने आए थे। गांव निवासी ननकू ठेलिया लेकर रास्ते में खड़ा किए थे। रिश्तेदार ने ठेलिया हटाकर बाइक निकलने के लिए साइड मांगा तो दबंग नाराज हो गया। राजगीर ने रास्ता बंद करने का विरोध किया तो दबंगों ने लाठी डंडे से मारा। इसके बाद चाकू से नाक काट दिया। सूचना पुलिस को दी गई। डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। घायल का मेडिकल करवाया, लेकिन पुलिस ने अभी तक केस दर्ज नहीं किया है। इस मामले में थानाध्यक्ष दिलीप शुक्ला का कहना है कि जांच के बाद केस दर्ज की जायेगी।

ये भी पढ़ें -मुरादाबाद : फर्जी कॉल सेंटर चलाकर बेरोजगारों को ठगने वाले 9 गिरफ्तार, एसएसपी ने किया खुलासा

संबंधित समाचार