बाराबंकी: प्रेक्षक और डीएम ने किया संवाद, कहा-एजेंट को सभी डेटा नोट कराएं मतगणना कार्मिक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। मतगणना में लगे कार्मिकों को निष्पक्षता और मनाेयोग से मंतों की गिनती का कार्य करने का पाठ पढ़ाया गया। जीआईसी ऑडिटोरियम में मतगणना में लगे कार्मिकों को द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक आर.आर दामोर व जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने मतगणना कार्मिकों को संबोधित किया। 

सामान्य प्रेक्षक दामोर ने मतगणना कार्मिकों से कहा कि सभी मतगणना कार्मिक निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना सम्बन्धी कार्य करें और किसी भी प्रकार की कोई गलती न करें। वहीं  जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि सभी मतगणना कार्मिक मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करें और ध्यान पूर्वक मतगणना प्रक्रिया को सम्पन्न कराएं।  मतगणना के दौरान शतप्रतिशत पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने बताया कि मतगणना में लगे एजेंट को सभी डेटा नोट कराते हुए मतगणना पूरी निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराएं। कोई भी समस्या आने पर एआरओ को तुरन्त सूचित करें। मतगणना प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारी और कर्मचारी समय से मतगणना केंद्र नवीन मंडी परिसर पर पहुँचे। जिससे मतगणना की प्रक्रिया समय से शुरु की जा सके। 

इस मौके पर सीडीओ अ. सुदन, जॉइंट मजिस्ट्रेट काव्या सी, एडीएम अरुण सिंह, एडीएम न्यायिक इंद्रसेन, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे। मास्टर ट्रेनर आशीष पाठक द्वारा मतगणना कार्मिको को प्रशिक्षण दिया गया।

ये भी पढ़ें -बहराइच में बालिका की हत्या और दुष्कर्म के मामले में दोषी को मृत्युदंड, लगाया जुर्माना

संबंधित समाचार