Etawah News: जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की तबियत बिगड़ी...PGI में इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा कैदी की उपचार के दौरान मौत

इटावा, अमृत विचार। केंद्रीय कारागार में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पक्का तालाब नुमायश चौराहा निवासी सिद्देश्वर मिश्रा उर्फ गुड्डन 63 वर्ष पुत्र कैलाश बिहारी को हत्या व हत्या के प्रयास के एक मामले में 22 फरवरी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। तभी से वह केंद्रीय कारागार में बंद था। रविवार को गुड्डन का अचानक ब्लड प्रेसर बढ़ गया। 

हालत बिगडने पर उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सुधार न होने पर उसे पीजीआई भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जेल अधीक्षक डाॅ. राम धनी ने बताया कि कैदी का रविवार को ब्लड प्रेसर बढ़ जाने पर उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हेा गई। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: पॉश एरिया के पार्कों में डेरा, टट्टर लगाकर घेरा...घर का कबाड़ भी फेंका, क्षेत्रवासियों ने कर लिया कब्जा

संबंधित समाचार