प्रयागराज : पोस्टमार्टम हॉउस मे सड़ रही लाशें, परिजन परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डॉक्टरों की तैनाती करने का निर्णय, नहीं हो पा रहा पीएम

प्रयागराज, अमृत विचार। जिले में भीषण गर्मी जानलेवा होती जा रही है। धूप के कारण लोग सड़को पर गिरकर बेहोश हो रहे है। जहां इलाज से पहले ही उनकी मौत हो जा रही है। मरने वालो की संख्या मे लगातार इजाफा हो रहा है। मौत के बाद शवो को पोस्टमार्टम हाऊस भेजा जा रहा है झान समय पर पोस्टमार्टम न होने से वहां रखी लाशे सड़ रही है। सोमवार को सीएमओ ने पोस्टमार्टम हाऊस मे सुविधा बढ़ाने के साथ डॉक्टरों को बढ़ाने का निर्णय लिया है। 

5 दिनों में मरने वालों की संख्या सौ से ऊपर जा चुकी है। इन मौतों के कारण पोस्टमॉर्टम हाउस पूरा फुल हो चुका हैं। घाटों पर शव रखने की जगह नहीं है। पोस्टमॉर्टम और शव जलाने की लंबी कतार लग रही है। प्रयागराज की बात करे तो पिछले  5 दिन में 93 शव पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे है। रोज के दिनों के अलावा पोस्टमॉर्टम हाउस और घाटों पर संख्या ज्यादा दिखाई पड़ रही है।  प्रयागराज के पोस्टमॉर्टम हाउस के हालात बेहद खराब है। भीषण गंदगी और बदबू के बीच मृतको का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। इसके अलावा लगातार लावारिस लाशें पहुंच रही है।  

गर्मी के कारण फूल रहे शव

 पोस्टमॉर्टम हाउस में गर्मी की वजह से वहां रखे शव फूल रहे है। एसआरएन अस्पताल के पोस्टमॉर्टम हाउस में भयंकर बदबू है। पिछले 3 दिनों में रोज के मुकाबले शवों की संख्या अधिक है। पोस्टमार्टम का कोल्ड चैंबर पूरा भरा हुआ है। पोस्टमॉर्टम हाउस के कैंपस में शवों को बाहर जमीन पर रखा गया है। मृतको के साथ आने वाले किसी तरह से अपना समय काट रहे है। 

रात में हो रहा पोस्टमार्टम

मुख्य चिकित्साधिकारी  डॉ. आशु पांडेय ने बताया कि पोस्टमॉर्टम हाउस में तीन-चार दिनों से ज्यादा लाशें आ रही है। नोडल अधिकारी से डिटेल मांगी गई है। जरूरत पड़ने पर डॉक्टरों की संख्या बढाई जायेगी।  शवों की संख्या इतनी ज्यादा है कि रात 10 बजे तक यहां के कर्मचारी-डॉक्टर पोस्टमार्टम कर रहे है। 

ये भी पढ़ें -संगमरमर से बनेंगी राम दरबार समेत 13 मन्दिरों की मूर्तियां, टेक्नोलॉजी के जरिए दिखेगा राम मंदिर का इतिहास

 

 

संबंधित समाचार