Lok Sabha Election 2024: उन्नाव से भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज की जीत, गठबंधन प्रत्याशी अन्नू टंडन को बड़े अंतर से हराया

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

उन्नाव, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। अभी तक की मतगणना में भाजपा व इंडी गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। वहीं उन्नाव में मुकाबला लगभग एकतरफा देखने को मिला। उन्नाव की लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज सपा प्रत्याशी अन्नू टंडन से बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज पहले राउंड में 421 वोटों से अन्नू टंडन से आगे चल रहे थे। आठवें राउंड में उन्होंने 163525 वोटों के साथ अंतर को 8177 कर दिया। नवें राउंड में दोनों के बीच अंतर बढ़कर 9610 वोटों का हो गया। साक्षी महाराज मतगणना की शुरुआत से ही बढ़त कायम करते नजर आए। 12वें राउंड की समाप्ति तक वे 250266 वोटों के साथ सपा प्रत्याशी अन्नू टंडन से 17978 वोटों आगे रहे। 

13वें राउंड में यह अंतर बढ़कर लगभग 25000 वोटों का हो गया। 25वें राउंड की मतगणना होने तक साक्षी महाराज 32033 वोटों से आगे नजर आए। वहीं 29वें राउंड की मतगणना होने तक 590949 वोटों के साथ सपा के अन्नु टंडन पर उनकी बढ़त 36 हजार वोटों से ज्यादा रही। साफ देखा गया कि उन्नाव लोकसभा सीट पर भाजपा की बढ़त लगातार कायम रही। अंतिम परिणाम आने पर भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज की 37190 वोटों के अंतर से जीत पर मुहर लगी। उन्हें कुल 613911 वोट मिले। जबकि गठबंधन प्रत्याशी अन्नू टंडन को 576721 वोट मिले। 

यह भी पढ़ें- LIVE Kanpur Lok Sabha Result 2024: कानपुर नगर और अकबरपुर सीट से BJP आगे, कन्नौज में अखिलेश को बढ़त, यहां देखें- पल पल का अपडेट

 

संबंधित समाचार