World Environment Day 2024: औरैया में विश्व पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी का आयोजन हुआ...5100 पौधों के पौधारोपण की घोषणा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में विश्व पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी का आयोजन हुआ

औरैया, अमृत विचार। एक विचित्र पहल सेवा समिति औरैया द्वारा बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर  विगत 2 वर्ष पूर्व गोद लिए गए आवास विकास कॉलोनी, औरैया स्थित रानी लक्ष्मी बाई पार्क में पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अनूप गुप्ता व अध्यक्षता वयोवृद्ध रामेश्वर दयाल गुप्ता ने की, गोष्ठी को संबोधित करते हुए समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि 1972 मे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाने हेतु घोषणा की थी।

जिसका उद्देश्य पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले वायु व प्लास्टिक प्रदूषण आदि समस्याओं का निराकरण कराना है, हम लोगों को आधुनिकता व भौतिकवादी सोच को दर किनार करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए धरातल पर कार्य करना चाहिए, पर्यावरण और प्राणी एक दूसरे पर आश्रित हैं, पेड़-पौधों से हम सभी को प्राणवायु प्राप्त होती है। पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन संभव नहीं है। 

पेड़-पौधों से हमें छाया, लकड़ी, फल, फूल, मेवा व दुर्लभ औषधियां आदि तमाम वनस्पतियां प्राप्त होती हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब हम जमाने से विदा लेंगे तो एक पेड़ लेकर जलेंगे। अभी वक्त है धरती का कर्ज उतार दो यारो।जीते जी एक पेड़ लगा दो यारो। जीते जी एक पेड़ लगा दो यारो। 

गोष्ठी में पर्यावरण प्रहरी पूनम पोरवाल ने कहा कि प्रकृति के साथ जरूरत से ज्यादा छेड़छाड़ करने से पर्यावरण को अनवरत हो रहे नुकसान को देखने के लिए अव कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं है।भारत प्रेरणा मंच के महासचिव अविनाश अग्निहोत्री ने कहा कि समूचे विश्व में बढ़ते  हुए तापमान, बंजर इलाकों, रेगिस्तान व पेड़-पौधे विहीन जंगल इस बात का प्रमाण है कि हम लोग अपनी धरती और पर्यावरण की देखभाल जिम्मेदारी से नहीं कर पा रहे हैं, देवेंद्र आर्य ने कहा कि पर्यावरण असंतुलन का खतरा निरंतर बढ़ता जा रहा है।

इस विषय पर जन-जागरूकता अभियान के साथ बहुत ही गंभीरता से चिंतन-मंथन करने की आवश्यकता है। प्रकृति के श्रृंगार व उसके अस्तित्व को सुरक्षित रखने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत गत् वर्षों की भांति इस वर्ष भी जीवनधारा पौधारोपण अभियान लक्ष्य-5100 पौधों का पौधारोपण का शुभारंभ किया गया।

जिसके अंतर्गत समिति द्वारा मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, ईदगाह, महाविद्यालयों, पार्को, स्कूलों व सार्वजनिक स्थानों तथा शहर के प्रमुख मार्गों पर बृहद पौधारोपण हेतु संकल्प लिया।रानी लक्ष्मी बाई पार्क में अशोक, आंवला, बरगद, पकड़िया, बोतल पाम आदि के पौधों का ट्री गार्ड सहित पौधारोपण कर जीवनधारा पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। 

उसके उपरांत कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत  लोगों को जागरूक करने व अधिक से अधिक पौधारोपण करने की शपथ भी ली। गोष्ठी के उपरांत  देहरादून में अध्यनरत बीटेक के छात्र वेदांत शुक्ला ने समाज सेवा का संकल्प लेकर संगठन की वार्षिक सदस्यता ग्रहण की, मौजूद लोगों ने उनका अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम संयोजक संजय अग्रवाल का सराहनीय योगदान रहा। 

आयोजन में प्रमुख रूप से "सखी ग्रुप" की अध्यक्ष एकता गुप्ता, संरक्षक लक्ष्मी बिश्नोई, मंगला शुक्ला, नविता अग्रवाल, सीता अवस्थी, संगीता भदौरिया, स्वाती दुबे, शिक्षक अमित गुप्ता, बैंक से सेवानिवृत शेखर गुप्ता, तेज बहादुर वर्मा, राजीव पोरवाल (रानू), अनूप बिश्नोई, आशीष अग्रवाल, आदित्य पोरवाल, हिमांशु दुबे, संदीप श्रीवास्तव, मुकेश शर्मा, संजय पोरवाल, श्याम सिंह कुशवाहा, सतीश चंद्र, मुकेश गुप्ता, आदि पर्यावरण प्रहरी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Unnao Murder: कानपुर के युवक की धारदार हथियार से हत्या कर शव कुएं में फेंका...एएसपी बोले- जल्द मामले का होगा खुलासा

संबंधित समाचार