एक साल तक छुट्टी पर रहेंगे मंत्री दिनेश सिंह, रायबरेली की जनता को दिया धन्यवाद, कहा-अगर राहुल गांधी के अंदर दम है तो...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव निर्णय आने के बाद रायबरेली में कांग्रेस के राहुल गांधी ने भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को काफी बड़े अंतराल से पटखनी देकर सांसद की कुर्सी में कब्जा कर लिया है। चुनाव हारने के बाद बुधवार को राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पत्रकार वार्ता की। पत्रकार वार्ता के दौरान राज्यमंत्री ने लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने का दावा किया और जनता का आभार व्यक्त किया।
 
राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा मैं रायबरेलीवासियों का धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। उत्तर प्रदेश में सीटें बढ़ने को लेकर कहा कि इंडिया गठबंधन की सीटें बढ़ने में कांग्रेस का कोई रोल नही है, मैं मानता हूँ इसमें सिर्फ और सिर्फ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बहुत बड़ा रोल है। राज्यमंत्री ने कहा राहुल गांधी जो कुछ भी है समाजवादी पार्टी के दम पर है। मैं नही मानता कि मैं राहुल गांधी से चुनाव हारा हूँ अगर राहुल गांधी के अंदर दम है तो रायबरेली में अकेले मुझसे चुनाव लड़ें और जीतकर दिखाएं।

एक साल जनता दर्शन नही करेंगे राज्यमंत्री
राज्यमंत्री ने कहा मैं एक साल छुट्टी पर रहूंगा। एक साल बाद मैं फिर से अपनी जनता के बीच आकर उनकी सेवा करूँगा और राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा वो सांसद के रूप में रायबरेली की जनता की सेवा करें।

ये भी पढ़ें -BSP के खराब प्रदर्शन पर बोलीं मायावती- चुनाव में अब बहुत सोच-समझकर मुसलमानों को मौका देगी बसपा

संबंधित समाचार