बरेली: आंवला की जनता को दिलाएंगे रोजगार- सांसद नीरज मौर्य

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

बरेली, अमृत विचार। आंवला सीट से चुनाव जीतने वाले सांसद नीरज मौर्य ने कहा कि जनता का आभार प्रकट करते हैं। जनता ने उन पर विश्वास किया। वह मतदाताओं का धन्यवाद करते हैं। जिस तरह से उन पर व सपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जनता ने भरोसा जताया है। वह उस पर खरे उतरेगें। वह समय-समय पर जनता के बीच जाकर उनकी समस्या सुनेगें। और उसका निराकरण करेगें।

उनकी पहल रहेगी सबसे पहले युवाओं  को रोजगार, महंगाई कम हो। किसान अपने घर में रात बिताए। छुट्टा जानवरों से फसल को बर्बाद होने से कैसे रोका जाए।आवारा गौवंशीय पशुओं को गौशालाओं आदि में सुरक्षित रखा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रोजगार के साधन जुटाए जाएगें। जिसमें थोड़ा समय लगेगा।  भाजपा को भारत की जनता हटाना चाह रही थी।

भारत की जनता मोदी को नहीं चाहती। जनता की मंशा विभिन्न दल समझ रहे हैं। भाजपा को 240 सीटों में ही समेट दिया।  80 और 90 के दशक में बना इफ्को जैसा एक और बड़ा प्रोजेक्ट लगाया जाएगा। जिससे आंवला की जनता को रोजगार मिले।  भाजपा का किला ढहा दिया गया।

प्रदेश में सपा ने 37 सीटे और गणबंधन की 43 सीटें निकल कर आई हैं। भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग किया। नहीं तो  आकड़ा 5 0 पार जाना था। भाजपा को लेकर उत्तर प्रदेश के अंदर राजनीतिक आकलन करें तो भाजपा कभी चुनौती नहीं रही। भाजपा ने जनता से झूठ बोल कर वोट लेने का काम किया है। मोदी जी खुद कई राउंड पीछे चलते रहे। संविधान बचाने की लड़ाई लड़ी।जो वह लोग जीतने में कामयाब रहे।

ये भी पढ़ें-बरेली: अमृत विचार के ऑफिस पहुंचे यूपी के वन मंत्री ने किया पौधरोपण

संबंधित समाचार