लखनऊ: रुपये लेने कांग्रेस दफ्तर पहुंची महिलायें, गारंटी कार्ड दिखाकर कही यह बात
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर बुधवार को कई महिलायें पहुंची। महिलायें एक पर्चा लेकर कांग्रेस कार्यालय पर पहुंची थी। उस पर्चे पर कांग्रेस गारंटी कार्ड लिखा हुआ था। महिलायें पार्टी कार्यालय पर पर्चा जमा कर रुपये लेने आई हुई थीं। इस दौरान कुछ महिलाओं ने गारंटी कार्ड का पर्चा कार्यालय में जमा करने के बारे में वहां मौजूद नेताओं से जानकारी भी ली है।
दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान अप्रैल महीने में कांग्रेस पार्टी की तरफ से एक वादा किया गया था। जिसमें कहा गया था कि गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी में आने वाले परिवारों के लिए हर महीने 8500 रूपये दिये जायेंगे। यह रूपये परिवार की मुखिया महिला को देने की बात पार्टी की तरफ से कही गई थी। इस दौरान यह भी कहा गया था कि यह पैसे सरकार बनने के बाद दिये जायेंगे।
राहुल गांधी भी लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान कहा करते थे कि हर साल हर महिला के खाते में एक लाख रुपये दिये जायेंगे।
कांग्रेस दफ्तर पहुंची महिलाओं ने बताया कि चुनाव के दौरान उनकों फार्म मिला था। वहीं कुछ महिलाओं का कहना था कि यह फार्म आज ही उनकों दिया गया और कहा गया कि कांग्रेस दफ्तर में इसे जमा कर देना। जिसके बाद रुपये दिये जायेंगे। अब जब कांग्रेस पार्टी की जीत हो गई है, तो हम लोग यहां फार्म जमा करने आयें हैं। जिससे रुपये मिल सकें।
यह भी पढ़ें: NEET Result 2024: एक ही सेंटर के 6 बच्चे टॉपर, नीट रिजल्ट पर उठ रहे सवाल, NTA ने दिया जवाब
