मिर्जापुर: बाइक और मोपेड की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। मिर्जापुर जिले के कछवा क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल और मोपेड के बीच टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा दूसरा अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कछवा क्षेत्र के आही गेट के पास एक मोटरसाइकिल और मोपेड सवार के बीच हुई टक्कर में मोटरसाइकिल सवार आशीष कुमार पटेल (30) नामक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरे वाहन पर सवार अजीत (50) गम्भीर रूप से घायल हो गया। 

उन्होंने बताया कि अजीत को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया मगर नाजुक हालत को देखते हुए उसे वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। 

यह भी पढ़ें:-बहराइच: 10 माह से बाल पुष्टाहार विभाग की सीडीपीओ को नहीं मिला वेतन, जानें वजह

संबंधित समाचार