फिरोजाबाद: दूल्हा एक ही मंडप में रचा रहा था 2 दुल्हनों से शादी, पहुंची पुलिस तो हुआ कुछ ऐसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मामला थाना उत्तर के रहना क्षेत्र का है। जहां दूल्हा एक ही मंडप में दो दुल्हनों से शादी रचा रहा था। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस और महिला कल्याण विभाग की टीम को देखकर खलबली मच गई। पूरे मामले की जांच चल रही है।

एक ही मंडप में 2 दुल्हनों से रचा रहा था शादी
दरअसल, एक युवक के साथ दिल्ली से लाई गईं दो युवतियों की शादी रचाई जा रही थी। आसपास के लोगों को इकठ्ठा कर घर के अंदर युवक दो युवतियों के साथ शादी कर रहा था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस और महिला कल्याण विभाग की टीम ने पाया कि 31 साल के युवक के साथ 24 और 26 साल की युवतियों की एक मंडप में एक साथ शादी रचाई जा रही थी।

दिल्ली की रहने वाली हैं दोनों युवतियां 
पूछताछ में युवतियों बताया की वह दिल्ली की रहने वाली हैं। उनके परिवार का कोई सदस्य मंडप में मौके पर नहीं था। बिना माता-पिता की अनुपस्थिति में वे शादी रचा रही थीं। जांच में सामने आया कि युवतियों के साथ युवक दिल्ली में एक कंपनी में प्राइवेट तौर पर काम करता है। मंदिर में शादी कर सात साल से लिव इन में रहते हुए युवती से बच्चे नहीं हुए। जब युवती से कुछ सालों में बच्चा नहीं हुआ तो युवती के साथ काम करने वाली सहेली से बात की। अब दोनों युवतियां युवक के साथ शादी को राजी हो गईं। जिसके बाद युवक दोनों युवतियों को लेकर फिरोजाबाद आ गया और शादी रचाने लगा। 

'माता-पिता के आने के बाद होगी अग्रिम कार्रवाई'
वहीं, महिला कल्याण विभाग की महिला संरक्षण अधिकारी का कहना है कि थाना उत्तर के रहना क्षेत्र में एक युवक दो युवतियों के साथ शादी रचा रहा था। सूचना पाकर पहुंची टीम ने थाना पुलिस के साथ दोनों युवतियों को रेस्क्यू किया। दोनों के अभिलेख मांगने पर नहीं दिए। वन स्टाप सेंटर पर दोनों युवतियों को भेज दिया है। इनकी काउंसलिंग कराई जाएगी। माता-पिता के आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- फिरोजाबाद: दो दिन से लापता डेढ़ साल की बालिका का नाली में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस 

संबंधित समाचार