Kanpur Crime: पत्नी के सिर पर ईट से हमला कर घोंपा पेचकस...पति ने ब्लेड से गला काटकर दी जान, महिला की हालत नाजुक
कानपुर में पत्नी काे घायल कर पति ने खुद जान दी
कानपुर, अमृत विचार। पनकी थानाक्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां शराब पीने का विरोध करने पर पति ने पत्नी के सिर पर ईट से हमला कर पेचकस घोंप दिया। पति ने खुद का गला भी ब्लेड से काट डाला। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को हैलट इमरजेंसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने पति को मृत घोषित कर दिया वहीं महिला की हालत नाजुक है।
पनकी रतनपुर कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय अर्जुन बाल्मीकि श्रमिक था। उसकी पत्नी रोशनी घरों में चौका बर्तन करती थी। गुरुवार देर शाम शराब पीने का विरोध करने पर अर्जुन का पत्नी से विवाद हो गया। अर्जुन ने रोशनी के सिर पर ईंट से हमला कर पेचकस घोंप दिया। इसके बाद अर्जुन ने कमरा अंदर से बंद कर खुद का गला ब्लेड से रेत दिया।
बच्चों का शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लहूलुहान दंपति को हैलट इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां अर्जुन ने दम तोड़ दिया। पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह और एसीपी पनकी तेजबहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन की। उन्होंने बताया कि आईसीयू में महिला की हालत नाजुक है।
ये भी पढ़ें- Love Couple Suicide In Kanpur: सगे बुआ के लड़के से प्रेम कर बैठी किशोरी...फिर दोनों ने दे दी जान, पढ़ें- पूरा मामला
