लोकसभा चुनाव 2024: यहां तो भाजपा के कई नेता नहीं जिता सके अपने गांव, नतीजों के बाद खुला मामला

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

पूराबाजार/अयोध्या, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव में पूरा ब्लॉक के भाजपा के कई पदाधिकारी अपना गांव तक नहीं जीता सके। वहीं सपा के नेता अपना गांव में पार्टी को जिताने में सफल है। मतगणना के बाद यह भी देखने को मिला है कि कई सपाई गांव में भाजपा को अच्छा खासा वोट भी मिला है।
    
भाजपा मण्डल अध्यक्ष वरुण चौधरी के गांव अलावलपुर में भाजपा बुरी तरह हार गई। अलावलपुर पोलिंग स्टेशन पर बनाए गए  बूथ संख्या 316 पर भाजपा को 254 तो सपा को 323 और बूथ संख्या 317 पर भाजपा को 152 तो सपा को 606 वोट मिले। सपा को कुल वोट 923 तो भाजपा को 406 और प्राप्त हुए। जिसके कारण सपा इस पोलिंग को 523 वोट से जीतने में सफल रही।

मोहतशिमपुर मंडल प्रभारी दिनेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य देवता पटेल, प्रधान संघ के जिला सचिव अनूप वर्मा , पूर्व कार्यवाहक जिला पंचायत अध्यक्ष करुणाकर पांडेय  का गांव है यहां दो बूथ थे। बूथ संख्या 301 भाजपा को 158 और सपा को 374 वोट प्राप्त हुए, तो बूथ संख्या 302 पर भाजपा को 174 और सपा को 265 वोट मिले। भाजपा को कुल 332 व सपा को 639 मत प्राप्त हुए इस पोलिंग को भाजपा 307 वोट से हार गई।

इसी तरह कादीपुर कस्तूरीपुर महानगर उपाध्यक्ष रामप्रीत वर्मा व मंडल उपाध्यक्ष राम सुख वर्मा का गांव यह पोलिंग भाजपा 11 वोटों हार गयी। पूर्व जिला महामंत्री मनीराम निषाद का रोशन नगर पोलिंग भाजपा 84 वोट से हार गई। सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रदीप सिंह के गांव मोदरा में बूथ संख्या 323 पर भाजपा को 165 व सपा को 249  मिलें इस तरह भाजपा 84 वोट से हार गई। अनुसूचित जनजाति मोर्चा अवध प्रांत के महामंत्री हरिभजन गौड़ बूथ संख्या 287 भाजपा को 212 व सपा को 387 मिले यह बूथ भाजपा 175 वोट से हार गई। पूर्व मण्डल अध्यक्ष नंदकुमार सिंह के बूथ संख्या 394 पर भाजपा को 260 सपा को 347 मत प्राप्त हुए। इस तरह भाजपा 87 मतों से हार गई। मंडल उपाध्यक्ष मुन्ना दुबे की पोलिंग रसूलाबाद 143 मतों से हार गई। महानगर उपाध्यक्ष अरविंद सिंह डब्लू व अनुसूचित मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष अवधेश नंदन कनौजिया की पोलिंग कर्मा कोडरी 461से भाजपा हार गई।

कुछ दिग्गज भाजपाई अपना गांव जीतने में सफल रहे
जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह व महानगर की मंत्री स्वाति सिंह का गांव सरायरासी 859 वोटो से तो महानगर उपाध्याय रणधीर सिंह डब्लू व पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंभू नाथ सिंह दीपू का गांव जलालुद्दीन नगर 1009 वोटो से भाजपा जीती। पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह का बूथ ज्ञानपुर भाजपा 109 वोटो से तो पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव नरायन तिवारी का बूथ 60 मतों से मण्डल महामंत्री राजेश पाठक की पोलिंग गंगौली 46 मतो से तो गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह के पिता भगवान बक्स सिंह व पूर्व जिला महामंत्री शारदा यादव की पोलिंग राजेपुर भाजपा मुश्किल से 7 मतों से जीत पाई।वहीं पूर्व मंत्री तेज नारायण पवन पांडे की पोलिंग सपा 256 वोट तो विधानसभा अध्यक्ष रक्षाराम यादव की पोलिंग सरेठी 525 मतों से सपा ने जीत दर्ज किया। वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अशोक वर्मा की पोलिंग ददेरा में में सपा को मात्र 76 मतों की बढ़त मिली है। सपा का गढ़ माने जाने वाली  मड़ना पोलिंग पर भाजपा को 1050 व सपा को 1149 मत मिले। मात्र 99 वोटो से बीजेपी पीछे रहीं। यह पोलिंग ब्लॉक प्रमुख संघ जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह व मंडल महामंत्री ओम प्रकाश यादव की थी।

ये भी पढ़ें -अहंकारी की निश्चित होती है हार, बोले शिवपाल-अखिलेश के नेतृत्व में खींची बड़ी लकीर

संबंधित समाचार