बलिया: प्रेम प्रसंग में अधेड़ की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या
बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि वार्ड नंबर एक निवासी शिवशंकर सिंह (55) की गुरूवार की रात्रि धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह उनका शव उनके घर के आंगन में पड़ा हुआ था।
पुलिस अधीक्षक देवरंजन रंजन वर्मा ने बताया कि शव के गले पर धारदार हथियार से प्रहार के निशान पाए गए हैं। मृतक की पत्नी और पुत्र बांबे रहते हैं। प्रथम दृष्टिया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
ये भी पढ़ें -अहंकारी की निश्चित होती है हार, बोले शिवपाल-अखिलेश के नेतृत्व में खींची बड़ी लकीर
