हरदोई : खेलते-खेलते रजबहे में गिरा बच्चा,पांच घंटे बाद ढूंढे मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टड़ियावां थाने के पनिहइया गांव का मामला, तेलियानी पुलिया के पास पाया गया शव

हरदोई/टड़ियावां, अमृत विचार।  एक डेढ़ साल का बच्चा अपने घर के बगल से निकले रजबहे के किनारे खेल रहा था,उसी बीच वह उसमें गिर पड़ा। इसका पता होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। गांव वाले बच्चे को ढूंढने में जुट गए। उसके करीब पांच घंटे बाद शव बरामद हो सका।

बताया गया है कि टड़ियावां थाने के पनिहइया निवासी परमेश्वर का मकान वहीं गांव के बीच से निकले रजबहे के बगल में है। शुक्रवार की शाम को उसका डेढ़ साल का इकलौता पुत्र अभय वहीं पर खेल रहा था। तभी अचानक वह उसमें गिर पड़ा। इसका पता होते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। उसके बाद से ही अभय को तलाशा जाने‌ लगा।

करीब पांच घंटे बाद उसका शव तेलियानी पुलिया के पास से बरामद किया गया। इसका पता होते ही एसएचओ टड़ियावां अशोक कुमार सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और इस बाबत पूछताछ की। उन्होंनें बताया कि तहरीर के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -Kangana Ranaut Slapped : ...तब कहां थे नैतिकताएं पढ़ाने वाले लोग, CISF महिला के सपोर्ट में उतरे पहलवान बजरंग पूनिया

संबंधित समाचार