फूलपुर सीट से नवनिर्वाचित सांसद प्रवीण पटेल को मोदी के शपथ ग्रहण का मिला निमंत्रण, पत्नी संग होंगे शामिल
प्रयागराज, अमृत विचार। प्रयागराज जिले की फूलपुर संसदीय सीट से जीत हांसिल करने वाले भाजपा सांसद प्रवीण पटेल बीते शुक्रवार से ही दिल्ली में है। उन्होंने अपनी पत्नी गोल्डी सिंह के साथ संसद भवन के बाहर खड़े होकर एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने फोटो को वायरल करके कुछ बाते भी लिखी है जो खूब सर्खियां बटोर रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार पीएम बनने के लिए आयोजित किये गये शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रयागराज के फूलपुर सीट से जीत हासिल करने वाले भाजपा सांसद प्रवीण पटेल और उनकी पत्नी गोल्डी सिंह को भी आमंत्रित किया गया है। शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए सांसद प्रवीण पटेल शुक्रवार से ही दिल्ली में है। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ संसद भवन के बाहर खड़े होकर एक फोटो भी खींचवाई है।
उस फोटो को उन्होंने अपने फेसबुक एकाउन्ट पर भी साझा किया है। लिखा है इस यह शुभ दिन फूलपुर की जनता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, सीएम योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा के सभी पदाधिकारियों, शुभचिंतकों को समर्पित है। जिस उद्देश्य से सभी ने मुझे संसद भेजने का काम किया है उसे पूरा करने का पूरा प्रयास करूंगा। इस शपथ ग्रहण के कार्यक्रम में भाजपा के सभी जिलाध्यक्षों, और लोकसभा प्रभारी व संयोजकों को समारोह में आमंत्रित किया गया है।
