बरेली: पुलिस और गौतस्करों में मुठभेड़ एक गौ तस्कर को लगी गोली, तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Afzal Khan
On

बरेली,अमृत विचार। थाना हाफिजगंज के बीजामऊ के जंगलों में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जवाबी फायरिंग में एक गौ तस्कर के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया। तीन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल गौ तस्कर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

बीती रात थाना हाफिजगंज पुलिस को सूचना मिली की कुछ लोग बीजामऊ के जंगलों में गौकशी की घटना को अंजाम देने जा रहे है। घटना की सूचना पर हाफिजगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। वह लोग एक गौवंशीय को काटने ही जा रहे थे। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फ़ायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फ़ायरिंग में चली गोली एक गौ तस्कर के पैर में जा लगी।

इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर तीन गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके तीन साथी पुलिस का चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस की गोली से घायल हुए गौ तस्कर ने अपना नाम सगीर निवासी मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी थाना बीसलपुर पीलीभीत बताया। अन्य दो बद‌माशों ने अपना नाम नईम , फहीम निवासी गण कोट थाना बारादरी बताया।

बीती रात थाना हाफिजगंज के जंगल में पुलिस और गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई थी। एक गौ तस्कर के पैर में गोली लगी है तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए  गए है। अन्य साथी फरार हो गए  हैं। उनकी तलाश जारी है-मुकेश मिश्र,एसपी देहात उत्तरी

 ये भी पढ़ें। बरेली: शिकायत पर दबिश देने पहुंचा दरोगा, महिला से हाथापाई और मोबाइल तोड़ने का आरोप

संबंधित समाचार