इटावा : प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, मंदिर में हुए सात फेरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के बसरेहर क्षेत्र में प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर एक युवक सवा सौ फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। काफी देर चले हाईवोल्टेज घटनाक्रम के बाद दोनों पक्षों की सहमति से प्रेमी-प्रेमिका की स्थानीय मंदिर में शादी करा दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इटावा विकास भवन में तैनात सफाईकर्मी सुनील वाल्मीकि अपनी प्रेमिका से विवाह करना चाहता था।

किसी सूचना पर उसे पता चला कि युवती के परिजन उस पर शादी को लेकर दबाव बना रहे हैं। इसके बाद वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही बसरेहर थाना प्रभारी सौरभ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और परिजनों की भीड़ भी वहां जमा हो गई। पुलिस और परिवार के लोग युवक से नीचे उतरने की अपील करते रहे। करीब एक घंटे बाद युवती मौके पर पहुंची और शादी के लिए सहमति जताई।

इसके बाद युवक टावर से नीचे उतर आया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां युवक और युवती ने विवाह कराने की मांग की। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पुलिस थाने में विवाह नहीं करा सकती, लेकिन यदि दोनों परिवार सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह कराना चाहें तो पुलिस को कोई आपत्ति नहीं है। इसके बाद युवक और युवती के परिजनों ने स्थानीय मंदिर में दोनों की शादी कराई। दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई और परिजनों का आशीर्वाद लिया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म