अयोध्या: सीएम योगी का आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिल्कीपुर/अयोध्या, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव का एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फोटो में योगी आदित्यनाथ को अखिलेश यादव के साथ आपत्तिजनक रूप से दिखाया गया है। वायरल फोटो में अखिलेश यादव के सिर पर ताज है और कुर्सी पर बैठे हैं। वायरल फोटो मनीष यादव नाम के यूजर ने फेसबुक स्टेटस पर लगाया है। वायरल फोटो देखने के बाद भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश दिखाई दे रहा है। वही इस मामले में शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

15 - 2024-06-09T172657.103
 
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को इस तरह का पोस्ट नहीं करना चाहिए। चुनाव में जीत हार तो लगी रहती है। ऐसे व्यक्तियों पर पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं एसओ खंडासा विवेक सिंह ने बताया कि ग्राम खंडासा निवासी मनीष यादव के नाम एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं सूत्रों से जानकारी मिली है कि फोटो को वायरल करने वाले एक युवक को खंडासा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें -PM के शपथ ग्रहण से पहले अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- ‘‘अधर में जो है अटकी हुई, वो तो कोई सरकार नहीं’’

संबंधित समाचार