कासगंज: वाहन चेकिंग के लिए खुद सड़कों पर आईं एसपी, चार पहिया वाहनों से हटवाई काली फिल्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। एसपी वाहन चेकिंग के लिए स्वंय शनिवार को सड़को पर आईं। उन्होंने एएसपी और सीओ के साथ गंजडुंडवारा क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग की। चार पहिया वाहनों से काली फिल्म हटवायी। वाहन चालको को चेतावनी दी। एसपी ने सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की ड्यूटी भी चेक की।

जिले में इन दिनों एसपी अर्पणा रजत कौशिक के निर्देश पर यातायात एवं जिला पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार रात आठ बजे एसपी अर्पणा रजत कौशिक गंजडुंडवारा पहुंची। जहां उन्होंने एएसपी राजेश भारतीय सीओ पटियाली विजय कुमार राणा एवं स्थानीय पुलिस के साथ वाहनों की चेकिंग की। गंजडुंडवारा पटियाली मार्ग पर चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहनों से काली फिल्म हटवायी गई।

दो पहिया और चार पहिया वाहन चालको को यातायात नियमों को पालन करने एवं अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई करने की चेतावनी दी। एसपी ने सार्वजानिक स्थलों पर पुलिस ड्यूटी भी चेक की। पुलिस कर्मियों को सजगता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अराजकतत्वों पर नजर बनाए रखने को भी कहा। गंजडुंडवारा के इंस्पेक्टर विनोद कुमार के अलावा पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। 

ये भी पढ़ें। कासगंज: राशन कार्डधारको को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य, नहीं होने पर हो जाएंगा ब्लॉक

संबंधित समाचार