फर्रुखाबाद : सिपाही के हत्यारोपित खनन माफिया पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पैर में गोली लगने से अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद अमृत विचार। नवाबगंज थाना क्षेत्र के चंदन नगला में अवैध खनन रोकने गए सिपाही को ट्रैक्टर से टक्कर मारकर हत्या करने के आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। मुठभेड़ के बाद दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घायल अवस्था में दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

थाना नवाबगंज क्षेत्र के चंदन नगला निवासी प्रदीप यादव पुत्र सहदेव यादव व थाना मेरापुर के नगला लाहौरी निवासी भूपेंद्र यादव पुत्र सतीश चंद्र यादव को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में घायल होने के चलते दोनों को उपचार हेतु सीएचसी मोहम्दाबाद में भर्ती कराया गया है।

घटना के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फतेहगढ़ पुलिस ने मीडिया सेल में प्रेस नोट जारी कर मामले की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ेः लखनऊः ईशान ने जेईई एडवांस में हासिल की 346वीं रैंक

संबंधित समाचार