Chitrakoot Crime: चोरी की 12 बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता
चित्रकूट में पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया
चित्रकूट, अमृत विचार। कर्वी कोतवाली पुलिस को उल्लेखनीय सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की 12 बाइक बरामद की हैं। दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने सोमवार को पत्रकारों को इसकी जानकारी दी।
एसपी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उपेंद्र प्रताप सिंह को रविवार को मुखबिर से पता चला कि दो युवक चोरी की बाइक से कसहाई की ओर से रगौली जा रहे हैं। इस पर प्रभारी निरीक्षक ने रात लगभग पौने बारह बजे पुलिसकर्मियों के साथ मौके से बाइकसवार रज्जू उर्फ राजू पुत्र रामऔतार निवासी खटेहटा थाना बदौसा (बांदा) और संतोष कुमार पुत्र बुद्धिविलास निवासी सेमरिया अतर्रा (बांदा) को पकड़ लिया।
पुलिस ने इनसे कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने स्वीकारा कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों से रेकी कर बाइक चुराते हैं और बेंच देते हैं। पुलिस ने इनके बताने पर कंचनपुर लौढ़िया में नाले में छिपाकर रखा हुआ है । अभियुक्तों की निशानदेही पर कंचनपुर लौढ़िया नाले से 11 बाइक बरामद कीं। पुलिस के अनुसार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है। रज्जू के खिलाफ बदौसा और कर्वी में और संतोष के खिलाफ कर्वी में मामले दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें- Kanpur के VIP चोर: आधी रात XUV से आए, बकरी को कार में रखा और हो गए रफूचक्कर...CCTV में वारदात कैद
