Unnao: फंदे से लटका मिला महिला का शव...हत्या कर लटकाने का आरोप, पुलिस बोली- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
उन्नाव में महिला का शव फंदे से लटका मिला
उन्नाव, अमृत विचार। अचलगंज थानांतर्गत बसैना ललऊखेड़ा गांव में विवाहिता को फंदे में लटका देख परिजन उसे लोहचा सीएचसी लाए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर ससुरालीजन शव लेकर घर लौट आए। गांव निवासी रिश्तेदार से मिली सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे और बेटी को मारपीट कर फंदे से लटकाने का आरोप लगा पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा और पीएम रिपोर्ट के आधार कार्रवाई की बात कही है।
ये भी पढ़ें- Unnao Crime: तीन दिन से लापता युवक का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी...परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
