हत्या की आशंका : गोंडा के छात्र का अयोध्या में रेल ट्रैक के किनारे मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 नवाबगंज/ गोंडा,अमृत विचार।  थाना क्षेत्र के खड़ौआ गांव निवासी छात्र का शव रविवार की रात संदिग्ध हालत‌ में अयोध्या के उदया चौराहा रेलवे क्रॉसिंग को समीप पड़ा मिला है। परिजनों ने छात्र की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। अयोध्या पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

नवाबगंज थाना क्षेत्र के खड़ौआ गांव निवासी अमर प्रताप शर्मा (22) अयोध्या में रह कर पढ़ाई कर कर रहा था। वह साकेत महाविद्यालय में स्नातक का छात्र था। रविवार की रात उदया चौराहे के पास रेलवे क्रासिंग के समीप रेलवे ट्रैक पर अमर प्रताप शर्मा का शव संदिग्ध हालत‌ में पड़ा मिला।

अयोध्या पुलिस ने शव की पहचान करने के बाद सोमवार को घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की अशंका जताई है। इस घटना के बाबत प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी मिली है। मामला अयोध्या क्षेत्र का है।

ये भी पढ़ें -मुख्तार के शूटर अंगद और गोरा राय को 5-5 साल की सजा, जेल में मारपीट का था मामला

संबंधित समाचार