चार सौ करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी की आखिरी लोकेशन अयोध्या में मिली, टीम हुई रवाना
नेपाल में होने की मिली सूचना, रियल स्टेट व शेयर बाजार से बनाई करोड़ो की सम्पत्ति
प्रयागराज, अमृत विचार। 400 करोड़ की ठगी और लोगों के साथ फर्जीवाड़ा करने वाले पति पत्नी के मामले में कई नए खुलासे हुए है। जांच में पता लगा है कि इनके पास करोड़ो की नामी बेनामी सम्पत्ति है। फिलहाल अभी दोनों पति पत्नी फरार है। इनकी लोकेशन अयोध्या में मिलने के बाद पुलिस की एक टीम अयोध्या में इनकी तलाश कर रही है। दोनों के नेपाल में भी होने की सूचना मिली है। इनकी तलाश में टीम नेपाल भी जाएगी
मालूम हो कि रियल एस्टेट और शेयर बाजार में लाखों रुपए लगाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने का यह मामला 6 जून 2024 क है। इसकी जानकारी 6 जून को पुलिस को मिली थी। बतादेंकि गोविंदपुर के रहने वाले डॉ. ओम प्रकाश द्विवेदी के बेटे अभिषेक द्विवेदी ने 2020 में पत्नी निहारिका के नाम से एक कंपनी बनाई थी। इसका नाम निहारिका वेंचर्स उसी गया था। इसका आफिस सिविल लाइंस के साईंधाम लैंडमार्क टावर में बनाया गया था।
जहां पर लोगों से कहा गया कि रियल स्टेट व शेयर बाजार में रुपए लगाने पर हर महीने 6% का मुनाफा लोगों को मिलेगा। जिसके बाद काफी लोगों ने रुपए लगाए थे। अभिषेक द्विवेदी ने लोगों को रुपए भी दिया, करीब छह महीने एक लोगों को रुपये देना बंद कर दिया। पैसे लगाने वाले लोगों ने जब पैसे मांगना शुरु किया तो वह आनाकानी करने लगा। इसके बाद 6 जून को पैसे लगाने वालो को।
जानकारी हुई कि डा. ओम प्रकाश ने पुत्र अभिषेक को अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया है। वही लोग अधिवक्ता कौशल सिंह के साथ शिवकुटी थाने पहुंच गये। जिसके बाद कंपनी नए मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक द्विवेदी, निहारिका व डा. ओम प्रकाश द्विवेदी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया गया। वही पुलिस दोनों पति पत्नी की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें- बदायूं: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख से ज्यादा का सामान जला...तीन बकरियों की जलकर मौत
