Farrukhabad News: लोहिया अस्पताल की दो दिन से सीटी स्कैन मशीन खराब...गंभीर रोगी वापस लौट रहे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिछले दो दिन से लोहिया अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन खराब

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में गरीबों को मुक्त सेवा उपलब्ध कराने के लिए लगाई गई सीटी स्कैन मशीन पिछले दो दिनों से खराब चल रही है। जिसकी वजह से गंभीर रोगियों का सीटी स्कैन नहीं हो पा रहा है। 

पिछले दो दिन के अंदर 35 रोगी बिना सीटी स्कैन कराये लौट चुके हैं। इस संबंध में सीटी स्कैन प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि मशीन किस वजह से खराब हुई है यह जानकारी नहीं है। फिलहाल लखनऊ से इंजीनियर को बुलाया गया है। इंजीनियर के जांच पड़ताल करने के बाद ही खराबी का कारण ज्ञात हो सकेगा। 

उन्होंने कहा कि अब तक यहां 35 लोगों का सीटी स्कैन नहीं हो सका है। उनके पर्चे जमा कर लिए गए हैं और सीटी स्कैन मशीन सही होते ही उन्हें कॉल करके बुला लिया जाएगा। जबकि असलियत यह है कि सीटी स्कैन मशीन खराब होने से गंभीर रोगी निजी।अस्पतालों में अपनी जांच कर रहे है।

ये भी पढ़ें- SP MLA Irfan Solanki: आगजनी कांड में सात आरोपियों की एक साथ की जाएगी पत्रावली...सपा विधायक समेत पांच दोषी ठहराए जा चुके

संबंधित समाचार