Fatehpur: सड़क किनारे पड़ा मिला किसान का शव, मुंह से निकल रहा था झाग, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

परिजन बोले- कर्ज के चलते परेशान थे

फतेहपुर, अमृत विचार। असोथर थाना क्षेत्र के जरौली मार्ग पर महुहाई बाग के पास रामनगर कौहन गांव के रहने वाले किसान राजेन्द्र उर्फ मुन्ना सिंह 50 वर्ष का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। सुबह लोग खेत गए और शव को देखा। शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों की माने तो देर रात में राजेंद्र नशे की हालत में घूम रहा था। जिसका शव मंगलवार को मिला सुबह देखा तो मृतक के पांच लड़के ननकू रवेंद्र सिंह उर्फ चुनकू अनूप उर्फ चौबे प्रभात व अनूप जो कि सभी खेती किसानी का काम करते हैं।

बेटा ननकू ने बताया कि पिता जी कल दोपहर करीब 11 बजे असोथर कस्बे में लग रही सब्जी बाजार गए थे। उसके बाद घर नहीं आये तो हम लोगों ने खेत जाने की बात सोचकर पता नहीं किया। सुबह मृत अवस्था में मिले हैं। मुंह से झाग निकल रहा था। यह भी बताया कि पिता के पास केसीसी का लाखों रूपये का कर्ज भी था, जिससे वह टेंशन में रहते थे। मां राजरानी की रक्षाबंधन के दिन 12 अगस्त 2022 को यमुना नदी में नाव डूबने से मौत हो चुकी है। 

मामले में थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। मुंह से झाग निकल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि रात में शराब के नशे में मिले थे। मौत भीषण गर्मी के कारण हो सकती है। शव को  पोस्टमार्टम के लिय भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें- Kanpur News: भट्ठा मजदूर की ईंट निकालते समय दीवार गिरने से मौत, आक्रोशित परिजनों ने घाटमपुर-भोगनीपुर मार्ग किया जाम

 

संबंधित समाचार