अयोध्या: महंत परमहंस दास का आमरण अनशन जिला अस्पताल में भी जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग कर रहे तपस्वी छावनी के संत परमहंस दास का आमरण अनशन जिला अस्पताल में भी जारी है। परमहंस दास ने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए 12 अक्टूबर से आमरण अनशन शुरू किया था। यह आमरण अनशन उनके आश्रम तपस्वी छावनी के …

अयोध्या, अमृत विचार। हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग कर रहे तपस्वी छावनी के संत परमहंस दास का आमरण अनशन जिला अस्पताल में भी जारी है। परमहंस दास ने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए 12 अक्टूबर से आमरण अनशन शुरू किया था। यह आमरण अनशन उनके आश्रम तपस्वी छावनी के बाहर चल रहा था।

मंगलवार को 9 दिन पूरा होने के बाद उनका वजन 9 किलो घट चुका था, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की सलाह पर पुलिस प्रशासन ने देर रात उनको उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन जिला अस्पताल में भी परमहंस का आमरण अनशन जारी है।

दरसल हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए परमहंस ने अन्न जल त्याग दिया है। उनका कहना है। कि जब तक प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या कोई केंद्रीय मंत्री उनसे आकर वार्ता नहीं करता है तब तक वह अन्न जल ग्रहण नहीं करेंगे।

संबंधित समाचार