गोंडा: संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
गोंडा, अमृत विचार। छपिया थाना क्षेत्र के करनपुर गांव स्थित कोल्ड स्टोरेज के पीछे बुधवार को संदिग्ध हालत में एक युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फाल गयी। मृतक की पहचान करनपुर गांव के रहने वाले प्रदीप चौधरी के रूप में हुई है। मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। सूचना पर पहुंची ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस या कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत का कारण पता चल सकेगा।
छपिया पुलिस के मुताबिक बुधवार की सुबह सूचना मिली कि करनपुर गांव स्थित कोल्ड स्टोरेज के पीछे किसी अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है। इस सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों को बुलाया गया। इसी बीच करनपुर गांव के संदीप चौधरी ने मौके पर पहुंच कर मृतक की पहचान अपने भाई प्रदीप के रूप में की। पहचान होने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में संदीप ने पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष छपिया केसी राय का कहना है कि परिजनों के मुताबिक मृतक नशे का आदी था। फिलहाल शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत का कारण पता चल सकेगा। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें -तमंचा बरामद करने जंगल ले गई थी पुलिस, फायरिंग कर भागने लगा बदमाश-मुठभेड़ में ढेर
