तमंचा बरामद करने जंगल ले गई थी पुलिस, फायरिंग कर भागने लगा बदमाश-मुठभेड़ में घायल
रामसनेहीघाट/बाराबंकी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात कोटवा सड़क में दर्जन भर मुकदमो में वांछित और दस हजार के ईनामी एक शातिर अपराधी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया था। पुलिस उसे बुधवार की सुबह क्षेत्र के एक जंगल मे तमंचा बरामद कराने के लिये लेकर है थी। तभी तमंचा लेकर पुलिस की गिरफ्त से बदमाश भागने लगा और उसके द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में शातिर अपराधी के पैर में गोली लग गई। उसे घायल अवस्था में उपचार हेतु सी एच् सीएचसी लाया गया।
जानकारी के मुताबिक दस हजार का इनामी और एक दर्जन मुकदमे में वांछित चल रहे गोविन्द पुत्र रामलोचन निवासी ग्राम भुड़ेहरी को कोटवा सड़क से मंगलवार की रात पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया था। कोतवाली लाकर पुलिस द्वारा पूछताछ में गोविंद ने बताया कि बनीकोडर से ठठेहरा जाने वाली रोड के पास स्थित जंगल में तमंचा और कारतूस छुपा रखा है। पुलिस द्वारा बुधवार की सुबह लगभग 5 बजे जंगल में तमंचा और कारतूस बरामदगी के लिए बदमाश को ले जाया गया। तभी तमंचा लेकर वह पुलिस की गिरफ्त भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। जिसके बाद उसे सीएचसी रामसनेही घाट में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक बदमाश के खिलाफ कोतवाली, सिविल लाइंस व गंज थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं। गोविंद के ऊपर कई मुकदमे रामसनेही घाट और एक मुकदमा असंद्रा सहित पटरंगा थाने में मुकदमे लूट, चोरी गैंगेस्टर सहित अन्य मुकदमे चल रहे हैं।

बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अखिलेश नारायण सिंह ने बताया है कि अपराधी गोविंद पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। लूट और गैंगस्टर एक्ट के मामले में अपराधी वांछित चल रहा था। जिसके चलते पुलिस ने उस पर 10 हजार का इनाम रखा था। अपराधी की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस अवैध तमंचा बरामद करने गई थी। जहां पर पुलिस और बदमाश के बीच में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में अपराधी घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
बाराबंकी: दस हजार के ईनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार
— Amrit Vichar (@AmritVichar) June 12, 2024
जंगल मे तमंचा लेकर पुलिस की गिरफ्त से बदमाश भागने लगा और उसके द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई।
पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में शातिर अपराधी के पैर में गोली लग गई। उसे घायल अवस्था में उपचार हेतु सी एच्… pic.twitter.com/EKJX6P7vna
ये भी पढ़ें -श्वेता हत्याकांड: पिता, सौतेली मां और बहन पर हत्या की एफआईआर दर्ज, पूछताछ जारी
