Jalaun: बदमाशों ने प्राचीन राम-जनकी मंदिर में बोला धावा, पुजारियों से मारपीट कर कमरे में किया बंद, चार मुकुट लेकर हुए फरार
जालौन में बदमाशों ने प्राचीन राम-जनकी मंदिर में चोरी की
जालौन, अमृत विचार। कदौरा थाना क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम बरदौली में स्थित प्राचीन राम-जानकी मंदिर में बीती रात आधा दर्जन बदमाशों ने मंदिर पर धावा बोल दिया। मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट कर कमरे में बंद कर और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया।
इसके बाद मंदिर के सभी कमरों की तलाशी ली जो मिला सभी चोर ले गये। मंदिर के पुजारी ने बताया कि बदमाश सोने के चार मुकुट ले गए। जिसका वजन एक किलो बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार 11 जून मंगलवार शाम को सात से आठ बजे मंदिर के पुजारी भगवान की आरती करने जा रहे थे। इसी दौरान पांच से छह नकाबपोश बदमाशों ने मंदिर पर हमला कर दिया।
मंदिर में मौजूद दो पुजारियों के मोबाइल छीनकर मारपीट की और उनको कमरे में बंद कर दिया। जबकि मंदिर के मुख्य पुजारी निमंत्रण में गये थे। रात में वह जब वापस लौटे तक उन्हें पूरी घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी कालपी और सीओ कालपी ने पूरी जानकारी कर जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। प्राचीन राम-जानकी मन्दिर में हुई वारदात को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
उधर, मौके पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा भी अपने कार्यकताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। राम-जानकी मंदिर घटना स्थल कालपी से इटौरा रोड पर ग्राम बरदौली के मौजा में मुख्य सड़क के किनारे स्थित है।
ये भी पढ़ें- कानपुर में सर्राफा कारोबारी ने की आत्महत्या...एक बार बचा तो दूसरी बार लटककर दी जान, CCTV में घटना कैद
