बहराइच: दरवाजा तोड़कर मकान में चोरी, एक लाख नकदी समेत अन्य सामान भी उठा ले गए चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

विशेश्वरगंज, बहराइच, अमृत विचार। इटहिया अमराई गांव निवासी एक ग्रामीण के दरवाजे का बेलन तोड़कर चोर घर में घुस गए। इसके बाद चोरों ने एक लाख रूपये नकदी समेत अन्य सामान की चोरी की। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के इटहिया अमराई गांव निवासी राम नारायन शुक्ला पुत्र बच्छराज रात में परिवार के साथ घर में सो रहे थे। थाने में तहरीर देकर राम नारायन का कहना है कि रात एक बजे से ढाई बजे के मध्य अज्ञात चोर घर के पीछे दरवाजे से कमरे में घुसने के लिए बेलन तोड़ दिया। इसके बाद सभी घर में घुस गए। सभी ने गोदरेज अलमारी तोड़कर एक लाख रूपये नकदी और अन्य सामान की चोरी की। 

सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने आसपास देखा। इसके बाद समान बिखरा देखा। कुछ दूरी पर झाड़ियों में पुराने कपड़े और खाली बक्सा पड़े मिले। इस पर पीड़ित ने चोरी की तहरीर दी, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। लेकिन केस दर्ज नहीं किया है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें:- 

संबंधित समाचार