हरदोई: ई-रिक्शा ड्राइवर की ब्लेड से काटी गर्दन, एक हमलावर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। ज़बरदस्ती ई-रिक्शे पर आगे बैठने की ज़िद कर रहे युवको ने ब्लेड से वार करते हुए उसके ड्राइवर की गर्दन काट दी। बीच आबादी में हुई इस तरह की वारदात से भगदड़ मच गई। ज़ख्मी हुए ई-रिक्शा ड्राइवर को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है,साथ ही पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है,जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। 

मामला बिलग्राम कस्बे का है। कस्बे के मोहल्ला काज़ीपुरा निवासी 32 वर्षीय राहुल पुत्र रामपाल ई-रिक्शा चलाता है। शुक्रवार को वह पीपल चौराहे से सवारी बैठाकर मैदानपुरा के लिए जा रहा था,उसी बीच ऊपरकोट किला के आगे अन्ना पुत्र इरफान व उसके साथी सुफील ने ई-रिक्शा रुकवाया और उस पर ज़बरदस्ती आगे बैठने की ज़िद करने लगा,जबकि राहुल ने उन दोनों को आगे बैठने से मना किया। उसी बात पर अन्ना ने ब्लेड से राहुल के ऊपर हमला करते हुए उसकी गर्दन काट दी,जिससे वह बुरी तरह से ज़ख्मी हो गया,जिससे वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने आनन-फानन में राहुल को सीएचसी पहुंचाया,उसकी बिगड़ती हालत को देख डाक्टरों ने मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया। उसी बीच पुलिस ने हमलावर सुफ़ील को गिरफ्तार करते हुए राहुल  की पत्नी मीनू की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ नारायण कुमार कुशवाहा ने बताया कि फरार हुए दूसरे हमलावर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें -अयोध्या में राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी! जैश के आतंकी ने दिया ऑडियो सन्देश

संबंधित समाचार