पुलिस की कार्रवाई : गैंगस्टर में फरार 10-10 हजार के दो ईनामी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ : डीसीपी उत्तरी की क्राइम टीम और मड़ियांव पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र के मुताबिक, 17 अप्रैल को शिवेन्द्र सिंह चौहान निवासी जानकी बिहार काॅलोनी, थाना जानकीपुरम मूल निवासी, जनपद उन्नाव, सुधीर सिंह चौहान निवासी मोहल्ला बंधु बिहार सिविल लाइन, जनपद उन्नाव और हेमन्त सिंह निवासी ग्राम नगरी, थाना अखण्ड नगर, जनपद सुल्तानपुर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मामला दर्ज किया गया था।

गिरोह के सरगना शिवेंद्र सिंह को पूर्व में ही जेल भेज दिया गया था। जबकि सुधीर और हेमंत फरार चल रहे थे। दोनों पर 10-10 हजार रुपये का ईनाम घोषित था। मुखबिर की सूचना पर टीमों ने शुक्रवार को दोनों को पुरनिया पुल के नीचे से पकड़ा। इंस्पेक्टर ने बताया सुधीर प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था। बताया दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

आशियाना पुलिस ने शुक्रवार को चाेरी का सामान बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर जोनल पार्क के पीछे पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान अमन गुप्ता निवासी एसएस-489 सेक्टर एच एलडीए कालोनी कानपुर रोड, थाना आशियाना और सूरज उर्फ सद्दाम निवासी न्यू गडौरा शहीद पथ, थाना सरोजनीनगर के रूप में हुई।

आरोपियों के कब्जे से कब्जे से चोरी के गहने और करीब एक हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने घरों से चाेरी करने का अपराध कबूल किया। इसके साथ ही घटना में शामिल तीसरे आरोपी सलीम मुख्तार के नाम का भी खुलासा किया। बताया आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। अमन के खिलाफ कई थानों में आठ और सूरज के खिलाफ छह मामले दर्ज हैं। इंस्पेक्टर ने बताया तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिये टीमें लगाई हैं।

यह भी पढ़े- लखनऊ: 100 से अधिक बार रक्तदान कर चुके हैं डॉ. सूर्यकान्त, राज्यपाल ने किया सम्मानित

 

संबंधित समाचार