महिलाओं के जीवन को बेहतर व खुशहाल रखने ही लिए स्वास्थ्य शिविर जरूरी :बीडीओ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शंकरगढ़/ प्रयागराज, अमृत विचार। महिलाओं के जीवन को बेहतर व खुशहाल रखने ही लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बहुत जरूरी है। इस आयोजन से उन्हे जागरूक करना आसान होता है। उक्त बाते ग्राम सोनवर्षा धान आयोजित जागरूकता संगोष्ठी व स्वास्थ्य शिविर में बतौर मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी शंकरगढ़ राम विलास राय ने कहीं। शिविर का आयोजन कंटेनर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (कॉनकॉर) दिल्ली के सहयोग से संजीवनी प्रयागराज के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी शंकरगढ़ राम विलास राय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

खण्ड विकास अधिकारी राम विलास राय कई कहा कि महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य, पोषण और माहवारी स्वच्छता को लेकर जागरूकता संगोष्ठी और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से उनकी समस्याओं को समझने का अवसर मिलता है। शंकरगढ़ के कई आदिवासी, दलित व वंचित, असहाय महिलाओं के गांव में इस तरह के कैम्प लगाने चाहिए। स्वास्थ्य शिविर से महिलाओं का जीवन बेहतर और खुशहाल बनता है। वहीं डॉ देवेंद्र कुशवाहा ने संगोष्ठी में महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी और उन्हें पोषण संबंधी बुनियादी बातें बताते हुए सैनेटरी पैड की उपयोगिता के बारे में बताया। 
 
इस मौके पर सचिव उदित नारायण शुक्ला, डॉ आरती चौधरी, डॉ पूजा देवी, डॉ शिवानी पांडेय, सावन कुमार, अंबुज सचान, प्रधान शैल कुमारी, रावेन्द्र सिंह, एएनएम सरोज सिंह, एएनएम नीलम सिंह, इंद्रेश कुमार, शिवलेश कुमारी, दीक्षा, धर्मपाल पटेल, नंदलाल आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -नीतीश कुमार की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा