Farrukhabad Fire: लीकेज गैस सिलडेंर से लगी आग...दो घरों की गृहस्थी समेत लाखों का माल खाक, एक युवती झुलसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में लीकेज गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। अमृतपुर थानाक्षेत्र में चाय बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। आग लगने से दो घरों की गृहस्थी समेत लाखों का माल जलकर राख हो गया है। आग की चपेट में आने से युवती भी झुलस गई।

अमृतपुर थानाक्षेत्र के गांव कटरी सथरा निवासी रतिपाल व जगपाल पुत्र हरिनाथ सिंह के घर चाय बनाते समय गैस सिलेंडर लीक हो गया। जिससे आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। 

आग लगने से 35 बोरी गेंहू, 10 बोरी सरसों, 4 बोरी धान 6 लाख रुपये नकद जलकर राख हो गए। गांव वालों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नही मिली। इसके बाद अग्निशमन दल को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने से एक युवती झुलस गई। वहीं, लेखपाल आग लगने से हुए नुकसान का आकलन करेगा। 

ये भी पढ़ें- Kannauj: मंडलायुक्त ने संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी शिकायतें...बोले- भूलेख कर्मी समेत एसडीएम, तहसीलदार पर होगी कार्रवाई

संबंधित समाचार